DniNews.Live

CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:गोरखपुर STF कर रही पूछताछ, कैंट समेत प्रदेश के कई थानों में FIR दर्ज

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को सोमवार को गोरखपुर एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार का रहने वाला मौलान है। गोरखपुर एसटीएफ मौलाना अब्दुल्ला सलीम से पूछताछ कर रही है। रविवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मौलाना अब्दुल्ला सलीम किसी धार्मिक जलसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दिया। मौलाना के खिलाफ 80 से ज्यादा FIR दर्ज वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कैंट थाना समेत पूरे प्रदेश में मौलाना के खिलाफ अब तक 80 से अधिक एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। स्थानीय वकीलों ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए कैंट थाने में आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए जांच चल रही है। हालांकि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी की धारा नहीं है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *