पंजाब के CM भगवंत मान से साउथ कोरिया दौरे पर मिलकर वायरल हुई कोरियन पंजाबन सिमरन और उनके पति नाहर सिंह को CM से दो शिकायतें हैं। पहली यह कि CM मान ने पंजाब की बहू को शगुन नहीं दिया। और दूसरा उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी नहीं दिया। सिमरन व नाहर सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और मुख्यमंत्री से मिलने पर बेहद खुशी जाहिर की। उन्होंने सीएम का धन्यवाद भी किया और कहा कि उनसे बहुत प्यार मिला। सिमरन का कहना है- CM पंजाब की बहू को शगुन देकर भी नहीं गए। दूसरी बार मिले तो डबल शगुन लूंगी। सिर पर हाथ रख लेना था और कहना था- जीते रहो। सीएम भगवंत मान ने भी साउथ कोरिया में कोरियन पंजाबन से बातचीत का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। उसके बाद से कोरियन पंजाबन सिमरन काफी वायरल हो रही हैं। उसका असली नाम किम है। वीडियो जारी कर पंजाबी-कोरियन जोड़े ने क्या कहा… कौन है दंपती, जो CM मान से मिले
नाहर सिंह गिल पटियाला में नाभा के नजदीक भादसों का रहने वाले हैं। वह करीब 20 साल से साउथ कोरिया में रहते हैं। उनका निकनेम सत्ता है। उसकी पत्नी सिमरन मूल रूप से कोरियन है। उसका कोरियन नाम किम है। हालांकि, पंजाबी मूल के नाहर सिंह गिल से शादी के बाद उसका नाम सिमरन रख दिया। सिमरन और नाहर दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। सिमरन पंजाबी में रील बनाती हैं। सिमरन ने पंजाबी में सीएम भगवंत मान को कहा था कि भले ही वह कोरिया में पैदा हुई हों, लेकिन पंजाबी भाषा और संस्कृति से उसका रिश्ता मजबूत है।
https://ift.tt/itQdZcF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply