Breaking News

CM ने की “स्कूल चलो अभियान” की शुरूआत:वाराणसी में 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे योगी, काशी विश्वनाथ का दर्शन भी किए


                 CM ने की “स्कूल चलो अभियान” की शुरूआत:वाराणसी में 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे योगी, काशी विश्वनाथ का दर्शन भी किए

CM ने की “स्कूल चलो अभियान” की शुरूआत:वाराणसी में 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे योगी, काशी विश्वनाथ का दर्शन भी किए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को वाराणसी में “स्कूल चलो अभियान” की शुरूआत करेंगे। शिवपुर कंपोजिट विद्यालय में वह बच्चों के बीच में रहे। करीब एक घंटे तक का कार्यक्रम रहा। दरअसल, वह दो दिवसीय दाैरे पर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में रहे। शुक्रवार को शाम वह यहां पहुंच गए थे और रात में सम्राट विक्रमादित्य पर आयोजित महानाट्य नाटक के मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रात में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही विश्राम भी किए। शनिवार सुबह काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किए थे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे के करीब वह शिवपुर स्थित परिषदीय विद्यालय पहुंच गए थे। । यहां स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किए। बच्चों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किए। यहां पर उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि प्रत्येक अभिभावकों से मिलें और उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। किसी भी हाल में कोई भी बच्चा ऐसा नहीं हो जो स्कूल न जाता हो। विभाग के एडी बेसिक हेमंत राव, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव समेत अन्य उच्चाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *