कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में शामिल डॉ प्रीति आहूजा उनके पति डॉ सुरजीत आहूजा, डॉ राजेश कुमार, डॉ राम प्रकाश, डॉ नरेंद्र सिंह व दलाल शिवम अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शिवम ने मूलरूप से बिहार के रहने वाले MBA 4th सेमेस्टर स्टूडेंट को 6 लाख में किडनी डोनेट करने को राजी किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह 60 लाख से एक करोड़ में किडनी ट्रांसप्लांट कराने का ठेका लेता था, 3 मार्च को गिरोह ने साउथ अफ्रीका की महिला अरबिका का ट्रांसप्लांट कराया था। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply