बेतिया में विधायक विनय बिहारी ने बिहार में शराबबंदी नीति को असफल बताया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि या तो इसे पूरी सख्ती से लागू किया जाए या फिर पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए।बिहारी ने आरोप लगाया कि प्रतिबंध के बावजूद राज्य में अवैध शराब की बिक्री लगातार जारी है। इससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है और नशे की अन्य प्रवृत्तियां भी बढ़ रही हैं। उनका मानना है कि आधे-अधूरे कानून से समाज में भ्रम की स्थिति पैदा होती है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने इस नीति में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक विनय बिहारी ने गुटखा पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना है। स्पष्ट और कठोर सेंसर व्यवस्था लागू करने की वकालत की उन्होंने अश्लील गानों पर सरकार के हालिया निर्णय का समर्थन किया। साथ ही, सामाजिक मर्यादा और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए स्पष्ट और कठोर सेंसर व्यवस्था लागू करने की वकालत की।बिहारी ने चेतावनी दी कि यदि समाज में विभाजन, वैमनस्य और नैतिक पतन की प्रवृत्ति बढ़ती रही, तो यह देश की एकता, अखंडता और अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।
https://ift.tt/CSGwNoi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply