BJP विधायक ने आढ़त से बरामद किए 180 बोरे गेहूं:शाहजहांपुर में बोले- किसानों का नहीं माफियाओं का गेहूं तौला जा रहा, सचिव साहब नौकरी चली जाएगी


                 BJP विधायक ने आढ़त से बरामद किए 180 बोरे गेहूं:शाहजहांपुर में बोले- किसानों का नहीं माफियाओं का गेहूं तौला जा रहा, सचिव साहब नौकरी चली जाएगी

BJP विधायक ने आढ़त से बरामद किए 180 बोरे गेहूं:शाहजहांपुर में बोले- किसानों का नहीं माफियाओं का गेहूं तौला जा रहा, सचिव साहब नौकरी चली जाएगी

शाहजहांपुर में भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने रोजा मंडी में रात में छापेमारी की। इस दौरान रोजा मंडी के अंदर एक आढ़त से 180 बोरे गेहूं बरामद किए हैं। आरोप है कि इन बोरों को सरकारी क्रय केंद्र पर रखने के बजाय आढ़त पर रखा गया था। आढ़त पर ही तौल कराई गई। जबकि दिन में अधिकारियों ने बारदाने नहीं होने का हवाला दिया था। ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद सिंह को दिन में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बारदाने (खाली बोरे) नहीं होने की बात बताई थी। इसके बाद विधायक ने गोपनीय रूप से निगरानी कराई। रात के अंधेरे में उन्होंने रोजा मंडी में एक आढ़त पर तिरपाल से ढके 180 बोरे गेहूं पाए। जिसके बाद उन्होंने छापा मारा। भाजपा विधयाक ने मंडी सचिव को फटकार लगाई। जांच रिपोर्ट में आढत का जिक्र नहीं करने पर भङके। विधायक ने कहा- सचिव साहब नौकरी चली जाएगी। अगर आप सबके कमरे खुलवा दिए। कमरों में गेहूं की बोरे रखे मिलेंगे। आरएफसी क्रय केंद्र पर तौला गया विधायक की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्रा और एसडीएम सदर को मौके पर भेजा। अधिकारियों के पहुंचने पर यह जानकारी जुटाई गई कि यह गेहूं किस क्रय केंद्र पर तौला गया था। पता चला कि इसे आरएफसी क्रय केंद्र पर तौला गया था। करीब एक घंटे बाद क्रय केंद्र प्रभारी मौके पर पहुंचे। क्रय केंद्र प्रभारी ने दावा किया कि तौल क्रय केंद्र पर ही की गई थी, लेकिन बोरे यहां आढ़त पर रखवा दिए गए थे। इस पर विधायक ने अधिकारियों से सवाल किया और कहा कि दिन में बारदाने की कमी का हवाला दिया गया था, तो रात में तौल कैसे हुई। उन्होंने माफियाओं के गेहूं की तौल करने और लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रशासन ने फिलहाल गेहूं को कब्जे में ले लिया है। एडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। हालांकि, जांच रिपोर्ट में आढ़त का जिक्र न होने पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने मंडी सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर कमरों की जांच कराई जाए तो वहां भी गेहूं मिल सकता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein