उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल सिंह का नागिन डांस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक कार्यकर्ताओं के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो एक कार्यक्रम के दौरान का है। ढोलक और मंजीरे की थाप पर ‘नागिन’ धुन बजनी शुरू होते ही विधायक अनिल सिंह मंच के सामने आकर नाचने लगे। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग विधायक के सहज अंदाज की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे लेकर राजनीतिक टिप्पणियां भी कर रहे हैं। हालांकि, मामले में विधायक या पार्टी की ओर से अभी तक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply