DniNews.Live

‘BJP में गुर्जरों का अपमान, संगठन में जगह नहीं मिलती’:संयुक्त गुर्जर परिसंघ के अध्यक्ष बोले- सम्मान नहीं मिला तो छोड़ेंगे साथ


                 'BJP में गुर्जरों का अपमान, संगठन में जगह नहीं मिलती':संयुक्त गुर्जर परिसंघ के अध्यक्ष बोले- सम्मान नहीं मिला तो छोड़ेंगे साथ

‘BJP में गुर्जरों का अपमान, संगठन में जगह नहीं मिलती’:संयुक्त गुर्जर परिसंघ के अध्यक्ष बोले- सम्मान नहीं मिला तो छोड़ेंगे साथ

संयुक्त गुर्जर परिसंघ के अध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर ने गुर्जर समाज के राजनीतिक हितों और सम्मान को लेकर एक बैठक आयोजित की। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि गुर्जर समाज देशभक्त और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहा है। समाज ने भाजपा की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति और राष्ट्रहित के मुद्दों से प्रभावित होकर पिछले सभी चुनावों में पार्टी को एकजुट समर्थन दिया है। हालांकि, परिसंघ का कहना है कि देश और प्रदेश में भाजपा को एकतरफा समर्थन देने के बावजूद गुर्जर समाज को राजनीतिक रूप से उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान नहीं मिल रहा है। इससे समाज के जिम्मेदार लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा द्वारा सरकार और संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति में लगातार की जा रही अनदेखी से गुर्जर समाज में असंतोष है।
परिसंघ ने आरोप लगाया कि गुर्जर समाज के पूर्ण सहयोग के बावजूद, देश और प्रदेश की सरकार तथा पार्टी संगठन में राजनीतिक रूप से सक्रिय गुर्जर समाज के लोगों को अपेक्षित अवसर और सम्मान नहीं मिल रहा है। संयुक्त गुर्जर परिसंघ के संयोजक वीरेंद्र गुर्जर और इंजीनियर जगदीश पुठा ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा प्रदेश और देश में गुर्जर समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उसे राजनीतिक रूप से उचित हक और सम्मान नहीं देती है, तो समाज आगामी चुनावों में अपने समर्थन पर पुनर्विचार करेगा। इसके लिए जल्द ही एक सामाजिक/राजनीतिक जन-जागृति अभियान चलाया जाएगा और मेरठ में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *