DniNews.Live

BJP मंत्री बोले- 2027 में सपा बन जाएगी ‘समाप्तवादी पार्टी’:योगी सरकार में गुंडे ठीक हो गए, गोवंश मौत पर तोड़ी चुप्पी

गोरखपुर में सोमवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह एनेक्सी भवन पहुंचे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सपा पर तीखा हमला
मंत्री ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह जातिवादी राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा लोगों को बहकाकर वोट लेने की कोशिश करती है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश की जनता जातिवाद से ऊपर उठ चुकी है और विकास चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है और गांव का आम आदमी भी मान रहा है कि कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि “अब गुंडागर्दी खत्म हो रही है और अपराधी गायब हो गए हैं।” 2027 चुनाव को लेकर दावा
धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी और सपा पूरी तरह खत्म हो जाएगी। आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी एकदम से समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। उनका बिगुल नहीं चलाने वाला है। गौसंरक्षण पर सरकार की प्राथमिकता
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने बताया कि निराश्रित गोवंश का संरक्षण सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 7500 गौशालाओं में लगभग 14 लाख गोवंश की देखभाल की जा रही है। पहले भूसा बैंक जिला स्तर पर बनाए जाते थे, लेकिन अब हर गौशाला में ही भूसा बैंक स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों को सख्त निर्देश
मंत्री ने बताया कि गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अब हर गौशाला के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो नियमित निरीक्षण करेगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी गौशाला में लापरवाही पाई गई या कोई गाय मृत अवस्था में मिली, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छुट्टा पशुओं और अवैध कब्जों पर कार्रवाई
मंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जमीन खाली कराई जाएगी और वहां चारा व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। गर्मी को लेकर विशेष तैयारी
आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी गौशालाओं में हरे चारे, साफ पानी और लू से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों के लिए योजनाएं
धर्मपाल सिंह ने कहा कि देसी गाय खेती के लिए बहुत उपयोगी है, इसलिए उसके संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गोबर गैस को बढ़ावा देकर CBG और PBG गैस के उत्पादन की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे ऊर्जा की समस्या को कम किया जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *