BJP के झंडे के साथ CM योगी ने ली सेल्फी:भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे, पार्टी का झंडा फहराया
![]()
BJP के झंडे के साथ CM योगी ने ली सेल्फी:भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे, पार्टी का झंडा फहराया
गोरखपुर में CM योगी भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में बीजेपी का झंडा फहराया। इसके बाद सेल्फी ली। गोरखनाथ मंदिर के पीछे रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुबह सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। पत्रकारों की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे। यह कार्यक्रम गोरखपुर क्लब में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग एक घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सीएम का संबोधन भी होगा। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में लैब का लोकार्पण करेंगे इसके बाद सीएम दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज पहुंचेंगे और यहां बनाए गए लैब का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम छात्र-छात्राओं को संबोधित भी कर सकते हैं। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। वहां से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
