DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Assam में Amit Shah का शक्ति प्रदर्शन! पूर्वोत्तर में पहली बार CRPF Raising Day Parade में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को असम के गुवाहाटी में ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ (CRPF) की वार्षिक परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर एक नया इतिहास रचेंगे। यह पहला अवसर है जब सीआरपीएफ अपनी इस प्रतिष्ठित परेड का आयोजन पूर्वोत्तर क्षेत्र में कर रहा है। यह भव्य कार्यक्रम गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा और शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रही है। परेड में बल की विभिन्न टुकड़ियाँ अपनी शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगी।

इसे भी पढ़ें: जब धार्मिक संस्थाए शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़ती है, तो सांदीपनि आश्रम की झलक दिखाई देती है: मगनभाई पटेल

इस मौके पर शाह सोनापुर के कचुटोली में 10वीं असम पुलिस बटालियन के नए परिसर की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे 347 एकड़ भूमि पर 260 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह भूमि पिछले दो वर्षों में अतिक्रमण मुक्त कराई गई थी।
शाह शुक्रवार रात अगरतला से गुवाहाटी पहुंचे थे। उन्होंने असम के कछार जिले में जीवंत ग्राम कार्यक्रम (वीवीपी) के दूसरे चरण की शुरुआत की और एक जनसभा को संबोधित किया, जिसके बाद वह राजसम्मेलन में हिस्सा लेने त्रिपुरा गए थे।

इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal | ‘पीएम मोदी का आत्मसमर्पण’ बनाम ‘ट्रंप का टैरिफ’: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस का करारा हमला

यह शाह का 29 दिसंबर के बाद से चुनावी राज्य असम का तीसरा दौरा है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। असम विधानसभा के 126 सीटों के लिए मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है।

अमित शाह के दौरे का घटनाक्रम:

शुक्रवार रात: अगरतला (त्रिपुरा) से गुवाहाटी आगमन।

कछार जिला: ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम’ (Vibrancy Village Programme – VVP) के दूसरे चरण की शुरुआत और जनसभा।

त्रिपुरा प्रवास: त्रिपुरा में राजसम्मेलन में भागीदारी के बाद पुनः असम आगमन। 


https://ift.tt/kZsQXcA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *