UP बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से जनपद के चार केंद्रों पर चल रहा है। शनिवार को ईद और 26 मार्च को रामनवमी पड़ने की वजह से दोनों के लिए मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही 22 माार्च उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) की परीक्षा भी आयोजित कराई जा रही है। यह परीक्षा वाराणसी के साथ साथ प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली और गोरखपुर जनपद में कराई जाएगी। इसके लिए कुछ ऐसे परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जाे यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्र हैं। वाराणसी का पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज भी इसमें शामिल है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने DIOS को निर्देशित किया है कि जिस मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं वहां परीक्षा अवधि के दौरान मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा। सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। सचिव की ओर से कहा गया है कि परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर एक बजे से फिर पहले की तरह ही मूल्यांकन कार्य शुरू कराया जाए। बता दें कि मूल्यांकन कार्य 18 मार्च शुरू होकर एक अप्रैल तक चलेगा।

Leave a Reply