DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Andhra Pradesh का AI Mission, दिल्ली में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर 7 अहम समझौते

आंध्र प्रदेश सरकार ने नयी दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से अधिकांश उच्च शिक्षा, कौशल विकास और स्कूल बदलावों से संबंधित हैं।
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सात महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें से अधिकांश सीधे उच्च शिक्षा, उन्नत कौशल विकास और स्कूल परिवर्तन पर केंद्रित थे।’’

आईबीएम, यूएनआईसीसी, एनआईईएलआईटी, आईआईटी मद्रास, भारतजेन और वाइजर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
इसी प्रकार, आंध्र प्रदेश ने राज्य के 50 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों में एआई और डिजिटल नवाचार क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ‘कैबिलो एआई’ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल एक आर्थिक साधन नहीं है, बल्कि यह एक शैक्षिक मिशन है जो कक्षाओं से शुरू होता है, विश्वविद्यालयों तक फैलता है और पूरी पीढ़ी को क्वांटम और एआई युग के लिए तैयार करता है।


https://ift.tt/p0Y5E2t

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *