[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

AK-47 को खिलौना बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बोतल बताई; बिजनौर में संदिग्ध आतंकी को दी थी क्लीनचिट


                 AK-47 को खिलौना बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बोतल बताई; बिजनौर में संदिग्ध आतंकी को दी थी क्लीनचिट

AK-47 को खिलौना बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बोतल बताई; बिजनौर में संदिग्ध आतंकी को दी थी क्लीनचिट

दुबई में रहने वाले यूपी के संदिग्ध आतंकी आकिब खान के AK-47 को खिलौना बताने के मामले में बिजनौर के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ नितेश प्रताप सिंह को भी हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, बिजनौर के मैजुल का छह महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह मेरठ के आकिब के साथ नजर आया था। मामले की जांच बिजनौर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को सौंपी गई थी। जांच के दौरान उन्होंने आकिब और मैजुल से बातचीत की। आकिब ने AK-47 को खिलौना और हैंड ग्रेनेड को परफ्यूम की बोतल बताया। उन्होंने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया और मामले में फाइनल रिपोर्ट सीओ के पास जमा कर दी। इसमें आकिब और मैजुल को क्लीनचिट दी गई थी। सीओ ने भी मामले की जांच-पड़ताल नहीं की। 2 अप्रैल को लखनऊ से यूपी एटीएस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मेरठ के आतंकी साकिब ने बताया कि उसका संबंध दुबई में रहने वाले आकिब से है। इसके बाद लापरवाही सामने आने पर एसपी अभिषेक झा ने रविवार को दोनों अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की। तस्वीरें देखिए- सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए लखनऊ से गिरफ्तार आतंकी साबिक ने खोला राज
2 अप्रैल को यूपी एटीएस ने आतंकी साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू उर्फ पपला पंडित और अरबाब को गिरफ्तार किया। इनके पास से केमिकल से भरा कैन, 7 मोबाइल फोन, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि साकिब इस गिरोह का सरगना है। उसने बताया कि आकिब ने ही उसका संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर अबू बकर से कराया था। दुबई से आकिब बोला- मुझे फंसाया जा रहा दो दिन पहले दुबई में बैठे आकिब ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो जारी कर सफाई दी। उसने कहा कि उसका किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है और उसे झूठा फंसाया जा रहा है। आकिब पिछले तीन साल से दुबई में रहकर कार चलाने का काम कर रहा है। एक के बाद एक कई शहरों को दहलाने की थी साजिश
एटीएस ने लखनऊ से पकड़े गए चारों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि लखनऊ के बाद कई शहरों में धमाके करने की साजिश थी। वारदात के बाद प्रदेश से बाहर निकलने के निर्देश पाकिस्तानी हैंडलर्स ने दिए थे। संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल फोन से कई ऑडियो क्लिप भी मिली हैं। ये ऑडियो रिकॉर्डिंग पाकिस्तानी हैंडलर्स ने साकिब को भेजी थीं, जिनमें विस्फोट से पहले की पूरी मूवमेंट की जानकारी थी। इतना ही नहीं, विस्फोट के बाद बने हालात के वीडियो भी भेजने के निर्देश दिए गए थे। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स न सिर्फ कॉल पर बात करते थे, बल्कि ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर रेकी, टारगेट और हमले के तरीके समझाते थे। —————————— अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ——————————————– ये खबर भी पढ़िए… योगी, हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी बने स्टार प्रचारक:पीएम मोदी और राजनाथ का भी नाम, बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की पहली सूची रविवार रात जार कर दी। इसमें यूपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को स्टार प्रचारक बनाया है। अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आगामी सप्ताह से सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाएं शुरू होंगी। सीएम योगी 8 से 10 रैलियां करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein