AIRTEL ने 4300 नए 5G टॉवर शुरू किए:34 मिलियन आबादी तक सर्विस मुहैया कराने का दावा, अनलिमिटेड डेटा प्लान भी लॉन्च
![]()
AIRTEL ने 4300 नए 5G टॉवर शुरू किए:34 मिलियन आबादी तक सर्विस मुहैया कराने का दावा, अनलिमिटेड डेटा प्लान भी लॉन्च
भारती एयरटेल ने पिछले 12 महीनों में यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5G साइट्स स्थापित की हैं। बड़े पैमाने पर किया गया यह नेटवर्क विस्तार यूपी ईस्ट सर्कल के सभी 48 जिलों में हुआ है। कंपनी का दावा हैं कि इस पहल से शहरी केंद्रों के अलावा कस्बों और दूरदराज के गांवों में रहने वाले 34 मिलियन लोगों को कवर किया गया है। औसतन 12 नई साइट्स हर रोज जोड़ते हुए AIRTEL ने हाई स्पीड कनेक्टिविटी के इस तेज रोलआउट को हासिल किया हैं। इन महानगरों में फैला 5G का जाल लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या और झांसी सहित सभी जिलों में ग्राहक इस विस्तारित नेटवर्क का सीधे लाभ उठाएंगे। कंपनी का दावा हैं कि यह बढ़ा हुआ कवरेज हाई स्पीड 5G सेवाओं को शहरी और ग्रामीण बाजारों के नागरिकों, छात्रों, सूक्ष्म उद्यमियों, एंटरप्राइज और सरकारी संस्थानों तक मुहैया कराएगा। तैयार हुआ मजबूत डिजिटल बैकबोन भारती एयरटेल, यूपी ईस्ट के CEO अमित गुप्ता ने कहा कि
यूपी ईस्ट एयरटेल के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है, और यह विस्तार पूरे क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पिछले एक वर्ष में हमने 4300 से अधिक नई 5G साइट्स स्थापित की है, जिससे एक मजबूत डिजिटल बैकबोन तैयार हुआ है। बड़े पैमाने पर किया गया रोलआउट ये सुनिश्चित करता है कि प्रमुख शहरी केंद्रों, तेजी से विकसित हो रहे कस्बों और दूरस्थ ग्रामीण समुदायों में रहने वाले लाखों लोग अपनी दैनिक डिजिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए तेज और विश्वसनीय कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकें। एयरटेल के लिए ये क्षेत्र आज भी प्रमुख फोकस क्षेत्र बना रहेगा, और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, विस्तारित कवरेज और बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए यहां निवेश जारी रहेगा। नया प्लान भी लॉन्च CEO अमित गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों को निर्बाध डिजिटल एक्सेस प्रदान करने के लिए एयरटेल अब स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अपने ₹399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड डेटा प्लान प्रदान कर रहा है, जिसमें 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है, जिसे इस प्रकार दे किया गया है कि उपयोगकर्ता बिना डेटा लिमिट की चिंता के सहज स्ट्रीमिंग, पढ़ाई, काम करने और जुड़े रहने का अनुभव प्राप्त कर सकें।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
