ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM जगह जगह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर सदस्यता अभियान तेज कर रही है। सोमवार को कार्यकर्ता सम्मलेन मे महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद की अध्यक्षता में 40 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें इंजीनियर वहाजउद्दीन सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष, तनवीर शाकिर तन्नू को विधानसभा शहर दक्षिणी अध्यक्ष, असलम खान को महानगर सचिव व अंसार अहमद को वार्ड नंबर 44 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में आगामी 5 अप्रैल 2026 को माहुल आजमगढ़ में पूर्वांचल अधिवेशन की तैयारी को लेकर पूरे जिले से हजारों लोगों के शामिल होने के लिए महानगर यूनिट के सभी पदाधिकारियों को चलने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में महानगर संगठन मंत्री सैयद इरशाद आलम, महानगर उपाध्यक्ष इफ्तेखार अंसारी, रियाज़ुल हक़ चौधरी, एजाज़ नकवी, इफ्तेखार अहमद, ज़ुबैर अहमद, तरन्नुम, शाजिया परवीन, अदीब अली, फ़ुज़ैल अहमद, असलम खान, आलमीन अली, हाशिम अली, गुड़िया, शाहीन बानो, मोहम्मद शाहनवाज, शाहीन फिरदौस, मलिका बानो, इरशाद अंसारी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद, दानिश, आदिल खान, रेहान अहमद, इसरार अहमद, मोहम्मद अहमद शहजादे, मोहम्मद अयाज़, नूर आलम आदि लोग रहे।

Leave a Reply