Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

AI से दक्ष बनेंगे बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉफ:8 अप्रैल तक चलेगा मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह, चार घंटे प्रशिक्षण जरूरी


                 AI से दक्ष बनेंगे बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉफ:8 अप्रैल तक चलेगा मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह, चार घंटे प्रशिक्षण जरूरी

AI से दक्ष बनेंगे बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉफ:8 अप्रैल तक चलेगा मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह, चार घंटे प्रशिक्षण जरूरी

मिशन कर्मयोगी के तहत प्रदेश में 8 अप्रैल तक ‘साधना सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए न्यूनतम चार घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। इस प्रशिक्षण में एक घंटा AI आधारित पाठ्यक्रम को समर्पित रहेगा। साथ ही, AI से जुड़े उपलब्ध छह पाठ्यक्रमों में से किसी भी तीन को पूरा करना जरूरी होगा, जिसके बाद संबंधित कर्मियों को ‘AI दक्ष’ का खिताब और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। AI ट्रेनिंग से बढ़ेगी एक्सपर्टाइज साधना सप्ताह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग में डिजिटल दक्षता और कार्यकुशलता को मजबूत करना है। AI फॉर एजुकेशन, इंट्रोडक्शन टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई एप्लिकेशन इन गवर्नमेंट जैसे कोर्स के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में भी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। आईगॉट प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य कोर्स और प्रोफाइल अपडेट विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अनिवार्य रूप से अपडेट करें, जिसमें विभाग, जनपद और मानव संपदा कोड अंकित हो। साथ ही आईगॉट मार्केटप्लेस के एक कोर्स को पूरा करने पर ‘कर्मयोगी उत्कृष्ट’ खिताब भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जनपद और विकासखंड स्तर पर वेबिनार, पैनल चर्चा और सामूहिक संवाद के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा, मोनिका रानी ने कहा कि सभी जनपदीय नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करें और प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी से निर्धारित समय में प्रशिक्षण पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि साधना सप्ताह के माध्यम से एक सक्षम, तकनीकी रूप से दक्ष और जवाबदेह कार्यसंस्कृति विकसित करने का लक्ष्य है, जिससे शिक्षा विभाग को नई दिशा मिल सके।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *