DniNews.Live

9 वर्षों के विकास कार्यों पर देखें 15 फोटो:बरेली में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ उत्सव, विकास की नई इबारत और लाभार्थियों का सम्मान

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) ऑडिटोरियम में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कर्मयोगी’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘जन्मयोगी’ बताते हुए कहा कि प्रदेश आज वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है और बरेली की लीलौर झील का भी कायाकल्प किया जाएगा।
इस अवसर पर बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और वंदे भारत ट्रेन की सौगात को बेमिसाल बताया। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने बड़े प्रोजेक्ट्स से रोजगार बढ़ने की बात कही, जबकि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि यूपी अब ‘उत्तम प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ बन चुका है। देखे फोटो ….
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कृषि योजना के तहत 5 किसानों को ट्रैक्टर की चाबियां सौंपी गईं, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टेलरिंग टूल किट और आयुष्मान योजना के कार्ड वितरित किए गए। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए गए। ऑडिटोरियम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और सांस्कृतिक दलों ने नारी शक्ति व राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *