भास्कर न्यूज | बक्सर अपराध नियंत्रण को लेकर बक्सर पुलिस सख्त हो गई है। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। बक्सर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 9 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 7, शराब बरामदगी में 1 व अन्य मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 48000 रूपए जुर्माना वसूला है। बता दें कि एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे।
https://ift.tt/3owA6cy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply