भास्कर न्यूज | समस्तीपुर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान और महापुरुषों के विचारों से भी जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नई चेतना का संचार करना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं व भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है। इस पहल के तहत शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रतिदिन स्कूलों को चेतना सत्र के लिए संसाधन सामग्री भेजी जा रही है। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस सामग्री की जानकारी रोजाना विद्यार्थियों को दें और निर्धारित समय पर चेतना सत्र का आयोजन सुनिश्चित करें। चेतना सत्र के दौरान छात्रों को स्वामी विवेकानंद और अल्बर्ट आइंस्टीन जैसे महान व्यक्तित्वों के विचारों से अवगत कराया जाएगा। बता दें कि चेतना सत्र में बिहार राज्य प्रार्थना, सर्व धर्म प्रार्थना और राष्ट्रगीत के बाद प्रतिदिन 5 से 10 मिनट की अतिरिक्त कक्षा लगाई जाती है। इसमें विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों तथा ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी दी जाती है। एससीईआरटी के अनुसार, चेतना सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान से समृद्ध करना और महापुरुषों के संदेशों को उनके दैनिक जीवन से जोड़ना है।
https://ift.tt/qxb8rMm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply