DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

70 दिव्यांगों को शिविर में मिले कृत्रिम अंग

क्राइम रिपोर्टर| दरभंगा रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा मिडटाउन के द्वारा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर आइएमए, रोटरी क्लब ऑफ पुन डाउन और इनान फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रुप रविवार को शिविर लगा कर 70 से अधिक शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम अंग दिया गया। इस शिविर में दरभंगा एवं आसपास के 12 से अधिक जिलों से आए हुए दिव्यांग ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. बीबी शाही के द्वारा किया गया। जब कि सचिव डॉ. संजय सिन्हा ने आयोजन की कुशल संचालन सुनिश्चित किया। रोटरी क्लब पूना डाउनटाउन से प्रदीप मनोज ने परियोजना को साकार रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. हरि दामोदर सिंह, डॉ. अमिताभ सिन्हा, डॉ. नीरज प्रसाद, अभिषेक खेंगड़े, उपस्थित थे । वही कार्यक्रम का संचालन डॉ. विशाल गौरव द्वारा किया गया। इस दौरान मौके पर कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष शेखर, डॉ. सुशील, डॉ. रामबाबू खेतान, सतीश सिंह, डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. के.पी. सिंह, पुलिन वर्मा, कुमार संजय, राघवेंद्र जी, हीरा झा, शिव कुमार राय, डॉ. एस.एन. सराफ, डॉ. बी.के. शर्मा, डॉ. प्रवीर सिन्हा, रजत अग्रवाल, डॉ. प्रवीण सिन्हा, डॉ. निर्मल सिन्हा, डॉ. राजेश, डॉ. अभिषेक सराफ, आशुतोष कुमार, डॉ. रविंद्र यादव, अशोक चौधरी, अशोक झा एवं संजीव श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। डॉ. संजीव मिश्रा द्वारा संचालित रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों ने भी भरपूर योगदान दिया। डॉ. अलका द्विवेदी, डॉ. पुष्प झा, डॉ. सावित्री ओझा, डॉ. प्रियंका सराफ, डॉ. मधु सिंहा, डॉ. सुजाता राय, डॉ. शिल्पी सिन्हा, रूबी, प्रीति आदि उपस्थित थे।


https://ift.tt/BSMX4m7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *