Breaking News

7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:बरेली में राजनीतिक संरक्षण में चल रहा था नशे का कारोबार


                 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:बरेली में राजनीतिक संरक्षण में चल रहा था नशे का कारोबार

7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:बरेली में राजनीतिक संरक्षण में चल रहा था नशे का कारोबार

बरेली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बारादरी पुलिस ने 7 लाख रुपये की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक संगठन का पदाधिकारी फरार बताया जा रहा है, जिस पर राजनीतिक संरक्षण में नशे का कारोबार चलाने का आरोप है। यह कार्रवाई 2-3 अप्रैल की रात को थाना बारादरी पुलिस टीम द्वारा रेलवे ग्राउंड के पास गश्त के दौरान की गई। टीम ने एक संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक सवार को रोका। तलाशी लेने पर 26 वर्षीय प्रमोद के पास से 389 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ने पूछताछ में बताया कि उसे उसके मौसेरे भाई आकाश राजपूत ने इस धंधे में शामिल किया था। आकाश खुद को हिंदू रक्षा दल का जिला उपाध्यक्ष बताता है। प्रमोद के अनुसार, आकाश ने उसे अपने ‘राजनीतिक रसूख’ का हवाला देते हुए भरोसा दिलाया था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, जिसके बाद वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। फरार आरोपी आकाश राजपूत की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधी चाहे किसी भी संगठन या प्रभाव से जुड़े हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सतर्कता और सफलता की सराहना की गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *