DniNews.Live

600 करोड़ से सड़कों का जाल बिछाया:बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह का दावा- खुद को नंबर मैं नहीं, जनता देगी

बिजनौर की बढ़ापुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने सुशांत सिंह ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में करीब 600 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराया गया, जो आजादी के बाद अब तक का सबसे बड़ा काम है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…. सवाल: अपने क्षेत्र में कराए गए कार्यों को आप 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब: नंबर देना मेरा काम नहीं है, यह जनता का अधिकार है। खुद को नंबर देना न तो हमने बचपन में सीखा और न ही जीवन में इसे सही मानता हूं। असली मूल्यांकन जनता ही करती है। सवाल: आपके क्षेत्र में सबसे बड़ा काम कौन सा रहा?
जवाब:
काम भावनाओं से नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत के आधार पर किए गए हैं। 2017 से पहले मेरी विधानसभा में सड़कों की स्थिति बहुत खराब थी। करीब 100-110 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में केवल अफजलगढ़ से कालागढ़ तक एक ही ऐसी सड़क थी, जिस पर ठीक से आवागमन हो सकता था। 2017 के बाद से अब तक 500 से 600 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का जाल बिछाया गया है। आज स्थिति यह है कि क्षेत्र में कई नई सड़कें बनी हैं और आवागमन काफी बेहतर हुआ है। अगर 1947 से 2017 तक के काम की तुलना 2017 से अब तक के कार्यों से की जाए, तो सड़कों के मामले में यह दौर कई गुना भारी पड़ेगा। सवाल: ऐसा कौन सा बड़ा काम है, जो अभी बाकी है?
जवाब: मेरी विधानसभा जिम कॉर्बेट क्षेत्र से जुड़ी हुई है और यहां कई फॉरेस्ट रेंज आती हैं। अमानगढ़, बढ़ापुर और काशीपुर। मैं चाहता हूं कि इस पूरे क्षेत्र को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाए। आज शहरों में लोग कंक्रीट के जंगल में रह रहे हैं, जबकि यहां प्राकृतिक जंगल हैं, जिन्हें पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *