Breaking News

6 स्कूली वाहनों में मिलीं तकनीकी कमियां:ARTO के विशेष अभियान में 9 को मिला फिटनेस प्रमाण पत्र


                 6 स्कूली वाहनों में मिलीं तकनीकी कमियां:ARTO के विशेष अभियान में 9 को मिला फिटनेस प्रमाण पत्र

6 स्कूली वाहनों में मिलीं तकनीकी कमियां:ARTO के विशेष अभियान में 9 को मिला फिटनेस प्रमाण पत्र

मऊ में रविवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने स्कूली वाहनों का विशेष फिटनेस निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 15 वाहनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 9 को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया गया। वहीं, 6 वाहनों में तकनीकी खामियां पाई गईं और उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वाहनों की ब्रेक व्यवस्था, लाइट, टायर, आपातकालीन द्वार, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र जैसे सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
जिन वाहनों में कमियां मिलीं, उनके संचालकों को जल्द से जल्द सुधार कर दोबारा फिटनेस परीक्षण के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान में एआरटीओ प्रशासन सोहेल अहमद, प्रधान सहायक महमूद अहमद, प्रवर्तन सिपाही जन्मेजय, अनूप कुमार, दुर्ग विजय, स्वामी नाथ और प्रधान सहायक तारा सिंह उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वाहनों का नियमित रखरखाव करें।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *