6 साल के बच्चे का शव तालाब में मिला:22 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला, साइकिल लेकर खेलने निकला था

                 6 साल के बच्चे का शव तालाब में मिला:22 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला, साइकिल लेकर खेलने निकला था

6 साल के बच्चे का शव तालाब में मिला:22 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला, साइकिल लेकर खेलने निकला था

अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के बिलना गांव में एक 6 साल के बच्चे का शव तालाब से बरामद हुआ है। बच्चा बुधवार को घर से खेलने निकला था और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। करीब 22 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को उसका शव मिला। परिजनों के अनुसार, 6 साल के आतिफ की साइकिल तालाब किनारे मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में भी बच्चा उसी दिशा में जाता हुआ दिखाई दिया था, जिससे अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची और तालाब में गहन तलाशी अभियान चलाया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्राम प्रधान पति निजामुद्दीन अंसारी और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein