भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाएंगे। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक हुई। बैठक भाजपा पश्चिम के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी मेरठ में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर पाल की रही। संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल और अभियान संयोजक ने किया। मंडल, जिला कार्यालयों पर होगी सजावट बैठक के मुख्य वक्ता मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचना है। स्थापना दिवस के कार्यक्रम 5,6,7 अप्रैल को सभी मंडल जिला एवं कार्यालय पर सजावट करनी है। 6 अप्रैल को पार्टी सभी कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराने और मिष्ठान का वितरण करना है। पं. दीनदयाल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि देंगे स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और पार्टी का ध्वज फहराएंगे। सभी को ध्वज लगाकर सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया पर प्रसारित करना है। 8 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भी होगा।
जिसमें भाजपा का संगठनात्मक विस्तार भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव,अंतोदय विकास उन्मुख राजनीति एवं राष्ट्रप्रथम की भावना को रखना है। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता बंधु जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल सिंह,क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला महामंत्री हरीश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष फ़िरेराम धनतला,अतुल त्यागी, आशीष प्रताप सिंह,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव,रॉबिन गुर्जर, ब्रजवीर सैनी, उदय प्रताप, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, जिला it संयोजक विनय शर्मा,कार्यालय प्रमुख राजकुमार शर्मा, मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू सेठी,मोहन गुर्जर, पंकज चौहान, सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply