DniNews.Live

500 रुपए के लिए दोस्त की चाकू मारकर हत्या:कानपुर देहात में बर्थडे पार्टी के लिए उधार लिए थे, संदिग्ध हिरासत में

कानपुर देहात के सिकंदरा में एक शादी समारोह के दौरान 500 रूपए की उधारी को लेकर एक किशोर ने अपने दोस्त पर चाकू से मार दिया। किशोर ने बर्थडे पार्टी के लिए दोस्त से पैसे उधार लिए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोस्त से बर्थडे पर लिए थे 500 रुपए अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के एक किशोर ने दो महीने पहले पहले अपने बर्थडे पार्टी के लिए अपने गांव के ही दोस्त सत्यम से 500 रुपए उधार लिए थे। सत्यम कई दिनों से अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन वह टालमटोल कर रहा था। कई बार कहने पर उसने पैसे नहीं दिए। शादी समारोह में हुई वारदात सोमवार रात करीब 11 बजे सिकंदरा के एक गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह में दोनों का आमना-सामना हुआ। सत्यम ने जब दोबारा अपने पैसे मांगे, तो किशोर ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सत्यम ने दोस्त की शिकायत उसके घर वालों से करने की बात कही। इससे तिलमिलाए किशोर ने पास रखे चाकू से सत्यम पर हमला कर दिया।जब शादी में आए लोगों ने सत्यम को खून से लथपथ देखा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रिया सिंह ने बताया- पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश और साक्ष्य जुटाने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *