DniNews.Live

5-6% महंगी होंगी आवास विकास की संपत्तियां:लखनऊ समेत प्रदेशभर में लागू हो सकती हैं नई दरें, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव तैयार

लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में घर खरीदना अब महंगा पड़ सकता है। आवास विकास परिषद ने नई कास्टिंग गाइडलाइन के तहत संपत्तियों की कीमतों में 5 से 6 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे जल्द बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। मंजूरी मिलते ही अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएंगी। लखनऊ की प्रमुख योजनाओं अवध विहार और वृंदावन योजना में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की तैयारी है। परिषद का कहना है कि यहां पहले से ही दरें संतुलित हैं, इसलिए खरीदारों पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसका ध्यान रखा जाएगा। जहां सर्किल रेट ज्यादा, वहां राहत जिन योजनाओं में जमीन की कीमतें पहले से ही डीएम सर्किल रेट से अधिक हैं, वहां दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। इससे उन क्षेत्रों में खरीदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में विकसित हो रही नई आवासीय योजनाओं में कीमत बढ़ना तय माना जा रहा है। इससे परिषद को राजस्व तो बढ़ेगा, लेकिन निवेशकों और घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्ताव अंतिम चरण में है। बोर्ड से मंजूरी मिलना लगभग तय है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *