इस साल देश के 5 राज्यों में चुनाव होने हैं, जहां देश की 17% आबादी अपने लिए नई सरकार चुनेगी। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में BJP कभी चुनाव नहीं जीत पाई है। वहीं, असम में तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। बांग्लादेश, नेपाल समेत दुनिया के 36 देशों में भी आम चुनाव होने हैं। 2 साल से भी ज्यादा वक्त से फिलिस्तीन-गाजा जंग में फंसे इजराइली पीएम नेतन्याहू की किस्मत भी इस साल तय होगी। पश्चिम बंगाल: ममता चौथी बार सीएम बनीं तो रिकॉर्ड बनाएंगी 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार रिकॉर्ड चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। इससे पहले जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। लेकिन वे 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। असम: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का 8 पार्टियों से गठबंधन असम में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। तमिलनाडु: 60 साल से कांग्रेस-भाजपा सरकार में नहीं तमिलनाडु एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पिछले 60 साल से BJP या कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। BJP जयललिता की पार्टी AIADMK से गठबंधन कर सकती है। इधर सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK भी मैदान में हैं। केरल: इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां अभी भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। पुडुचेरी: देश की सबसे कम सीटों वाली विधानसभा 2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगासामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है। दुनिया के 36 से ज्यादा देशों में चुनाव साल 2026 में दुनिया के 36 से ज्यादा देशों में आम चुनाव होने हैं। इनमें बांग्लादेश, नेपाल, इजराइल, जैसे देश प्रमुख हैं। बांग्लादेश: 35 साल बाद नया PM मिलेगा
शेख हसीना की तख्तापलट के बाद देश में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। शेख हसीना भारत भागकर आ गई हैं और उनकी पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर बैन लगा दिया गया। विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की लीडर खालिदा जिया का निधन हो गया है। उनकी पार्टी BNP के चुनाव जीतने की संभावना सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान देश के अगले PM बनेंगे। अगर ऐसा होता है तो देश को 35 साल बाद नया पीएम मिलेगा। 1990 के बाद से शेख हसीना और खालिदा जिया ही प्रधानमंत्री बनती रही हैं। नेपाल: जेन-जी आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव नेपाल में 5 मार्च को वोटिंग होगी। जेन-जी आंदोलन के तख्तापलट के बाद यह पहला चुनाव होगा। आंदोलन के बाद देश में 10 कम्युनिस्ट पार्टियों ने एकजुट होकर नई नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया है। इस बार ये चुनाव जीतने के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। इजराइल: गाजा जंग रुकने के बाद पहला चुनाव गाजा में फिलिस्तीन और इजराइल जंग के बाद यह पहला आम चुनाव होगा। पिछले कई चुनावों से कोई भी पार्टी अकेले बहुमत नहीं ला पा रही। इस बार भी गठबंधन सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। ——————————— नए साल से जुड़ी ये भी खबर पढ़िए… कॉमर्शियल सिलेंडर अब ₹111 महंगा: कारों के दाम भी बढ़े, CNG और PNG ₹2 सस्ती हुई, जनवरी में होने वाले 6 बदलाव 1 जनवरी 2026 से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं कार खरीदने के लिए भी आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लागू करने का भी ऐलान किया है। अभी टाइमलाइन नहीं बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/0co2Nrf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply