बिहार इस वक्त कोल्ड डे की चपेट में है। 4 जिलों का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 5 जिलों में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 7 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। कोल्ड डे अलर्ट वाले जिलों में दिनभर ठंडी हवा चलने की संभावना है। इससे तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, 7 जिलों में सुबह और देर रात को कोहरा ज्यादा प्रभावी रहेगा। विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रहने की आशंका है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे में पटना, नालंदा, औरंगाबाद और छपरा में घना कोहरा छाया रहा। नालंदा में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। वहीं, 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राजगीर सबसे ठंडा रहा। विजिबिलिटी होगी बेहद कम मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अलर्ट वाले जिलों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है। इसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ेगा। कोहरे और ठंडी हवा की वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जेट स्ट्रीम बनी ठंड की बड़ी वजह मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वायुमंडल के ऊपरी हिस्से (करीब 9-16KM ऊंचाई) में सक्रिय जेट स्ट्रीम के कारण ठंडी हवा सीधे मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। यही वजह है कि बिहार समेत पूरे क्षेत्र में तापमान तेजी से गिर रहा है। पिछले 2 से 3 दिनों से बिहार के बड़े हिस्से में धूप नहीं निकल पाई है। पूरे दिन कोहरा और धुंध की चादर छाई रहने से अधिकतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में राजगीर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। अब मौसम की तस्वीरें देखिए… दिन-रात के तापमान में कम अंतर से बढ़ी कनकनी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पछुआ हवा की औसत रफ्तार 4.2 किमी प्रति घंटा रही है, लेकिन हवा में मौजूद ठंडक ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। राज्य में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस तक है, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में बेहद कम अंतर होने के कारण पूरे दिन कनकनी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 27 दिसंबर तक के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है। 23 दिसंबर को उत्तर एवं दक्षिण-पश्चिम के जिलों के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाएगा। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए होने की संभावना है। पटना में आज कोल्ड-डे का अलर्ट राजधानी में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। यहां शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा, ठंडी हवा का असर दिखाई देगा।सुबह और रात में विजिबिलिटी कम रह सकती है, जबकि दिन में भी धूप निकलने की संभावना बेहद कम है।
https://ift.tt/ixJ2hMW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply