DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

48 घंटे में न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट:फिर बिहार में कंपकपाने वाली ठंड देगी दस्तक, शहरों का AQI भी बढ़ रहा

प्रदेश में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान गिर रही है और ठंड बढ़ रही है। सुबह में पटना समेत सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहता है। हालांकि, दिन चढ़ते धूप निकलती है, जिससे लोगों को राहत मिलती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को ठंड अधिक महसूस होगी। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो अररिया में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 28 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। लेकिन, 27- 28 नवंबर के बाद से ठंड और बढ़ जाएगा। धूप में भी हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। खासकर उत्तर बिहार और पहाड़ी इलाकों में तापमान तेजी से गिर सकता है। मौसम बदलने की वजह उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण ठंडी हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं। इसका प्रभाव प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में इन दिनों सुबह और रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। दिन में धूप निकलने से सामान्य स्थिति बनी हुई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। सुबह-शाम हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। ठंड बढ़ने के साथ ही हवा भी दूषित हो रही है। ठंड के साथ बढ़ रहा पॉल्यूशन पिछले 24 घंटे में बिहार के कई शहरों में AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के मौसम में प्रदूषित कण नीचे की परत में जमा हो जाते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है। ऐसे में सुबह-शाम मास्क पहनकर बाहर निकले। बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण से बचाने की सलाह दी गई है।


https://ift.tt/razP65h

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *