गोपालगंज में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र संबल योजना के तहत 47 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गईं। यह कार्यक्रम जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा समाहरणालय परिसर में आयोजित किया गया। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ल्क्ष्य इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें सौंपी और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्राई साइकिलों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है। बैट्री चालित ट्राई साइकिल मिलने से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा होगी। इससे वे अपने कार्यों को स्वतंत्र रूप से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे। पात्र लाभार्थियों को मिले योजना का लाभ जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र (संबल) योजना दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जोर दिया कि समाज के प्रत्येक वर्ग का समावेशी विकास सरकार की प्राथमिकता है, और दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना इसी दिशा में एक मजबूत कदम है। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से इन संसाधनों का उपयोग अपने जीवन को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए करने की अपील की। उन्होंने संबंधित विभागों को भविष्य में भी पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
https://ift.tt/PMea2FV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply