गोरखपुर कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 40 साल की महिला को इंस्टाग्राम के जरिए 28 साल के युवक से प्यार हो गया। और एक दिन वह अचानक अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर घर से भाग गई। करीब 10 दिन बाद उसका पता चला। शनिवार को पुलिस उसे ढूंढ कर थाने लाई। फिर बच्चों ने करीब लगभग 2 घंटे तक उसे मनाया और रो- रोकर घर वापस आने को कहा। तब जाकर वह बॉयफ्रेंड को छोड़ अपने पति और बच्चों के साथ रहने को राजी हुई। उसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित वापस घर भेजा। महिला पीपीगंज क्षेत्र में बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी। जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की 40 साल की महिला कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक 28 साल के युवक संपर्क में आई। बातचीत बढ़ने से दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे- धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बात यहां तक बढ़ गई कि महिला उसके साथ रहने को तैयार हो गई और एक दिन अपने चार बच्चों और पति को छोड़ कर घर से भाग गई। परिवार वालों की जब पता चला तो घर में हड़कंप मच गया। बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी
सभी ने मिलकर उसे खोजने की कोशिश। फोन लगाने पर भी नहीं लग रहा था। करीब 10 दिन बाद यह पता चला कि वह महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ पीपीगंज क्षेत्रमें एक किराए के मकान में रह रही है। घर ढूंढते हुए शनिवार को महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे। बच्चों ने अपनी मां को देखकर घर लौटने की भावुक अपील की, लेकिन महिला शुरू में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस के सामने 2 घंटे हुई पंचायत
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक पंचायत हुई, जिसमें समझौते का प्रयास किया गया। पंचायत के दौरान बच्चों की भावुक अपील, लगातार बच्चों की मिन्नतों और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और अपने बच्चों के साथ घर लौटने को राजी हो गई। थाना प्रभारी अरुण सिंह के अनुसार महिला को समझाकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया है। वह प्रेमी को छोड़कर अब अपने पति और बच्चों के साथ रहने को तैयार है।

Leave a Reply