DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

40 दिन बाद भी SBI ATM चोरी का खुलासा नहीं:बक्सर पुलिस की बिहार के बाहर छापेमारी, SP ने जल्द खुलासे का किया दावा

बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अखौरीपुर गोला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम से 32 लाख रुपए से अधिक की कैश चोरी के मामले में 40 दिन बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना 30 नवंबर की रात को हुई थी। अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एसबीआई एटीएम को निशाना बनाया। उन्होंने पहले सीसीटीवी कैमरों पर कलर स्प्रे कर उन्हें निष्क्रिय किया, फिर गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी करीब 32 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात में एक पेशेवर और संगठित गिरोह शामिल है। स्थानीय लोगों की संलिप्तता नहीं बक्सर पुलिस का दावा है कि मामले की जांच लगातार जारी है। बक्सर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य ने बताया कि इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है, लेकिन अभी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी बताया कि जांच में सामने आया है कि इस चोरी में बक्सर जिले के स्थानीय लोगों की संलिप्तता नहीं है। एसपी शुभम आर्य के अनुसार, पुलिस की छापेमारी टीमें बिहार के बाहर अन्य राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी ने दावा किया कि एटीएम चोरी की इस वारदात में शामिल अपराधी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, घटना के 40 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पुलिस के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। कई जिले में हुई ATM से चोरी की घटना बता दें कि इसी तरह के तरीके से गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम काटने की घटनाएं बिहार के कई अन्य जिलों में भी सामने आ चुकी हैं। इन सभी मामलों में चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को पहले निष्क्रिय किया और फिर बड़ी रकम लेकर फरार हो गए। यह पैटर्न एक ही गिरोह की ओर इशारा करता है, लेकिन शातिर चोर अब तक कानून की पकड़ से बाहर हैं। फिलहाल, बक्सर पुलिस के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बना हुआ है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इस एटीएम चोरी का पर्दाफाश कर पाती है और आम लोगों का भरोसा दोबारा जीत पाती है।


https://ift.tt/6T3dbUq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *