DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

4 दिन में 1700+ फ्लाइट रद्द, सरकार बैकफुट पर:वीकली रेस्ट नियम वापस; एयरपोर्ट्स पर मारपीट के हालात; दूसरी फ्लाइट्स का किराया 10 गुना बढ़ा

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों में 1700 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद केंद्र सरकार शुक्रवार को बैकफुट पर आ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा। इधर दूसरी एयरलाइन के किराए में उछाल देखने को मिला है। यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से 10 गुना कीमत तक पर टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। बुकिंग साइट MakeMyTrip के अनुसार, 6 दिसंबर को दिल्ली से बेंगलुरु की सबसे सस्ती फ्लाइट का किराया 40,000 रुपए से ज्यादा है, जबकि कुछ फ्लाइट्स का किराया 80,000 रुपए तक हैं। वहीं, सिविल एविएशन मिनिस्टर ने सभी एयरलाइंस कंपनियों को फ्लाइट कैंसिल होने पर खुद पूरा रिफंड देने का निर्देश दिया है। साथ ही फंसे लोगों को होटल में ठहरने के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा है। दरअसल इंडिगो शुक्रवार को लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है। इसके कारण दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। यात्री 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री पानी, खाना और जरूरी सामानों के लिए स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों से बहस करते और झगड़ा करते देखे गए। इंडिगो संकट भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से यात्रियों के झगड़ते, बहस करने के 3 फोटो जानें कहां, कैसे हालात रहे इंडिगो को नए नियमों से राहत, सरकार ने हाईलेवल कमेटी बनाई केंद्र सरकार ने एयरलाइंस, खासकर इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए नियमों से आंशिक राहत दी है। सरकार ने अपना वह आदेश तत्काल वापस ले लिया है, जिसके तहत पायलटों समेत अन्य क्रू को हर सप्ताह लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य किया गया था। पूरी खबर पढ़ें नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बताया कि सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम पर उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं, ताकि इस संकट के कारण और जिम्मेदारी तय की जा सके। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में इंडिगो की उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा, इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने और देरी से चलने के लिए हम सभी से माफी मांगते हैं। पूरा सिस्टम रिबूट हो रहा है। हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा। 10 से 15 दिसंबर तक हालात सामान्य हो सकेंगे। पिछलें कुछ दिनों में ज्यादा दिक्कतें आई हैं। आज 1 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं।’ DGCA के वो नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हथे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​ यात्री बोले- दूसरी एयरलाइंस ने किराया डबल किया गोवा एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया- मुझे रायपुर जाना था। एयरपोर्ट पर पता चला कि हमारी उड़ान रद्द कर दी गई है। वे हमें एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। कह रहे हैं कि हम की फ्लाइट से चल जाएं, लेकिन यह तय नहीं है कि वह उड़ान रवाना होगी भी या नहीं। कल की फ्लाइट का समय तक नहीं बता रहे हैं। अब गोवा में एक दिन और रुकना मजबूरी हो गई है। गोवा में एक अन्य यात्री ने कहा- हम अभी दिल्ली से गोवा एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। यहां से लक्षद्वीप के लिए हमारी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन देर से पहुंचने के कारण वो फ्लाइट छूट गई। यह सब इंडिगो की वजह से हुआ है। वे हमारी कोई मदद भी नहीं कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी किसी ने कुछ भी नहीं बताया था। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया, ‘कल (4 दिसंबर) दोपहर में अहमदाबाद से वाराणसी के लिए मेरी फ्लाइट थी। कई बार देरी के बाद फ्लाइट रद्द कर दी, लेकिन अब तक हमारा सामान वापस नहीं मिला है।’ DGCA ने इंडिगो से हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी DGCA अधिकारियों ने गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। एयरलाइन ने अपने A320 बेड़े के विमानों के लिए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के कुछ प्रावधानों में अस्थायी छूट मांगी और कहा कि संचालन सामान्य करने में तीन महीने लग सकते हैं। DGCA ने इंडिगो से सुधार के लिए कुछ जरूरी पहलुओं पर काम करने को कहा है। DGCA ने इंडिगो से क्रू की भर्ती, ट्रेनिंग रोडमैप, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग, सेफ्टी प्लान देने और हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजने को कहा। इधर, इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसिल होने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हर दिन लगभग 170-200 उड़ानें कैंसिल हो रही हैं। गुरुवार को दिल्ली-मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 550+ फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। इंडिगो ने यात्रियों से माफी भी मांगी और कहा कि वह ऑपरेशन जल्द ठीक करने पर काम कर रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने नाराजगी जताई, बोले- जल्द समस्या सुलझाएं
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने गुरुवार को रिव्यू मीटिंग की। मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नए नियमों को लेकर तैयारी का इतना समय था, फिर भी स्थिति कैसे बिगड़ गई। नायडू ने एयरलाइन को निर्देश दिया कि फ्लाइट ऑपरेशन जल्द से जल्द सामान्य किए जाएं और हवाई किराए में किसी भी तरह की बढ़ोतरी न की जाए। इसके अलावा देरी या कैंसिलेशन की स्थिति में यात्रियों को होटल, खाना और अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। इंडिगो के पास सबसे ज्यादा प्लेन, इसलिए ज्यादा असर एयरलाइन दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। यह संख्या एअर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है। इतने बड़े पैमाने पर यदि 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी देर से चलें या रद्द हों, तो इसका मतलब होता है 200–400 उड़ानें प्रभावित होना। हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें आना। बुधवार को भी इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था। DGCA के अनुसार, क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं। मंगलवार को 1400 उड़ानें देरी से चलीं। बच्चे-बूढ़े परेशान, सीढ़ियों-कुर्सियों पर रात गुजारी… 6 तस्वीरों में देखिए देशभर के एयरपोर्ट्स के हाल जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट ​​​​​​: जयपुर में गुरुवार को 3 इंडिगो फ्लाइट कैंसिल हुई है। जोधपुर से 4 इंडिगो फ्लाइट को रद्द किया गया है। इनमें ज्यादातर फ्लाइट्स बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता आने-जाने वाली थीं। पूरी खबर पढ़ें… देहरादून और पंतनगर एयरपोर्टः उत्तराखंड में आज इंडिगो की 15 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। इनमें से 13 फ्लाइटें जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शेड्यूल थीं, जबकि 2 फ्लाइट्स ऊधम सिंह नगर के पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरनी वाली थीं। पूरी खबर पढ़ें… मुंबई एयरपोर्ट: मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ ने बताया कि गुरुवार को कुल 86 फ्लाइट्स कैंसिल हैं। इनमें 41 फ्लाइट मुंबई आने वाली और 45 मुंबई से दूसरे शहरों में जाने वाली फ्लाइट्स थीं। हैदराबाद एयरपोर्ट: राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को यहां से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 33 उड़ानें रद्द होने की आशंका है। हैदराबाद आने वाली 35 फ्लाइट्स भी कैसिंल होने की आशंका है। इंडिगो ने बुधवार को हैदराबाद से 19 उड़ानें रद्द कर दी थीं।​​​​​​ इंदौर एयरपोर्ट: मध्य प्रदेश के इंदौर में इंडिगो की तीन फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। बुधवार को भी इंडिगो की 18 उड़ानें कैंसिल हुई थीं। एयरलाइन के अनुसार, रद्द की गई उड़ानों में जयपुर, दिल्ली, मुंबई, गोवा, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं। देश की 60% घरेलू उड़ानें इंडिगो के पास
गूगल पर ट्रेंड कर रहा इंडिगो… सोर्स: गूगल ट्रेंड ———————————- ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया ने एक्सपायर फिटनेस सर्टिफिकेट वाला प्लेन उड़ाया: विमान ने 8 रूट्स पर उड़ान भरी एअर इंडिया ने अपने A-320 नियो प्लेन को फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के बाद भी 8 रूट्स पर उड़ाया। 26 नवंबर को एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इसकी जानकारी दी।मामला सामने के बाद DGCA ने प्लेन की उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें…


https://ift.tt/iSlCWY2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *