DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

36 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लखीसराय| सदर प्रखंड के खगौर पंचायत अंतर्गत वृंदावन गांव में छठ घाट की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के रवैये पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार छठ महापर्व में प्रशासन ने केवल नगर परिषद क्षेत्र के घाटों पर ध्यान केंद्रित किया है, जबकि ग्रामीण इलाकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। वृंदावन गांव के सोनू कुमार यादव ने बताया कि एक ही घाट के दो हिस्सों में प्रशासन के दो रंग साफ दिखाई दे रहे हैं। घाट का एक हिस्सा नगर परिषद क्षेत्र में आता है, जहां जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से चकाचक सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट की गई है। वहीं दूसरी ओर, जो हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में है, वहां अब तक न तो सफाई हुई है और न ही रोशनी की कोई व्यवस्था की गई है। यहां तक कि छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने के लिए कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। हलसी| बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस काफी अलर्ट दिख रही है।एसपी अजय कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र की पुलिस शराब एवं तस्कर को लेकल लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के झिनौरा गांव में थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान 36 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी। व्यक्ति की पहचान झिनोरा गांव निवासी ललन यादव के पुत्र मुकेश यादव के रुप में की गयी है।इसके अलावे दारू बनाने का बर्तन, गैस चूल्हा आदि जब्त किया गया। मुकेश यादव के शराब के अड्डे पर 50 लीटर महुआ शराब नष्ट किया। लखीसराय| नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने रविवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी मुसहरी से स्थानीय निवासी लगन मांझी को 40 लीटर अवैध देसी शराब के साथ शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में तस्कर को शराब समेत रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई। सूर्यगढ़ा (जमुई)| शनिवार की देर शाम माणिकपुर थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान माणिकपुर गांव निवासी फंटुस कुमार एवं युद्धलेश कुमार के रूप मंे किया गया है। रविवार को पुलिस ने दोनों युवक को न्यायालय भेज दिया है। लखीसराय| बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के मद्देनजर पिपरिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का रविवार को निरीक्षण किया गया। सामान्य प्रेक्षक सिद्धार्थ दास, पुलिस प्रेक्षक बूरुगी राजा कुमारी एवं व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक ने सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप, प्रकाश व्यवस्था और पहुंच मार्ग की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की सुविधा, मतदान दलों के प्रशिक्षण, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों की पहचान, सुरक्षा प्रबंध और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की समीक्षा की। व्यय प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा व्यय पर निगरानी रखने और उड़नदस्ता दलों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *