DniNews.Live

31 मार्च से महंगा होगा दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे का सफर:हल्के और भारी वाहनों के टोल शुल्क में 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक बढोतरी

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में वृद्धि का ऐलान किया है। नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी के तहत हल्के और भारी वाहनों के टोल शुल्क में 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक का इजाफा किया गया है। NHAI के अनुसार मेरठ से सराय काले खां तक टोल वसूली की जाती है। अब कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए टोल 170 रुपये से बढ़ाकर 175 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर 255 रुपये की जगह 265 रुपये चुकाने होंगे। मिनी बसों के लिए भी टोल दरों में वृद्धि की गई है। अब इन्हें 275 रुपये के स्थान पर 285 रुपये देना होगा, जबकि 24 घंटे में वापसी पर यह दर 415 रुपये से बढ़कर 425 रुपये हो जाएगी। बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए टोल 580 रुपये से बढ़ाकर 595 रुपये कर दिया गया है और वापसी पर 870 रुपये की जगह 890 रुपये देने होंगे।
मल्टी एक्सल और दो एक्सल वाले बड़े वाहनों पर भी टोल में बढ़ोतरी लागू की गई है। इनके लिए अब क्रमशः 630 रुपये की जगह 645 रुपये, 905 रुपये की जगह 930 रुपये और 1105 रुपये की जगह 1130 रुपये टोल लिया जाएगा। 24 घंटे के भीतर आने-जाने पर इन वाहनों को 970 रुपये, 1395 रुपये और 1700 रुपये तक का भुगतान करना होगा। यह वृद्धि हर वर्ष होने वाली करीब 5 प्रतिशत की सामान्य बढ़ोतरी के तहत की गई है, जो वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी रहेगी।
टोल दरों में इस बढ़ोतरी से आम यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन करने वालों पर भी अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। खासतौर पर वे लोग अधिक प्रभावित होंगे जो रोजाना इस एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं। व्यावसायिक वाहनों की लागत बढ़ने से इसका असर सामान की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *