DniNews.Live

30 हजार का इनामी बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार:16 साल पुरानी डकैती में था फरार

लखनऊ में एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुजरात के सूरत जिले में दर्ज डकैती के एक पुराने मामले में वांछित 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, निवासी ग्राम खजुरन, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। आरोपी को 26 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वृंदावन योजना सेक्टर-9, पीजीआई थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। एसटीएफ को यह कार्रवाई सूरत (गुजरात) के अदाजन थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 66/2010 (धारा 395, 397, 188 भादवि व आर्म्स एक्ट) में मिली सूचना के आधार पर मिली। सूरत क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेश राधे बिहारी दूबे अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे थे और एसटीएफ से सहयोग मांगा था। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। टीम में उपनिरीक्षक फैजूद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पूछताछ में कबूला जुर्म पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2009 में नौकरी की तलाश में गुजरात गया था। वहां चार साथियों के साथ मिलकर किराये के मकान में रहता था। वर्ष 2010 में सभी ने मिलकर सूरत में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद उसके साथी पकड़े गए, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गया। कुछ समय मुंबई में रहने के बाद वह अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था और अंततः लखनऊ में आकर ठिकाना बना लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *