DniNews.Live

30 मार्च को 15 हजार घरों में नहीं आएगी बिजली:मरम्मत और टेस्टिंग के चलते पांच घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

बुलंदशहर में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को लगभग 15 हजार घरों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर निर्धारित रखरखाव कार्यों के चलते यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र यमुनापुरम (प्रथम) पर पावर परिवर्तक और वीसीबी की टेस्टिंग की जाएगी। इस कार्य के लिए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे यमुनापुरम, चांदपुर रोड और अमर माया एन्क्लेव क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इसी तरह, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वलीपुर पर वीसीबी बदलने का कार्य सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। इसके कारण खुर्जा रोड, नैथला, तहसील रोड और वलीपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी उपकेंद्र टांडा पर भी फीडर सेग्रिगेशन का कार्य 30 मार्च को किया जाएगा। यह शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। अनुपशहर अड्डा फीडर से जुड़े आवास विकास, टांडा, स्याना रोड, काली नदी रोड, आनंद विहार, फैसलाबाद, मानकपुर, मौसमगढ़, इमलिया, उतरावली, कलौली और बंगला पुख्ता जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इन रखरखाव कार्यों में सहयोग की अपील की है। विभाग ने आश्वस्त किया है कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *