DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

30 बूथों पर महिलाओं के हाथ चुनाव की पूरी कमान

भास्कर न्यूज| जहानाबाद महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का सम्यक तरीके से निर्वहन कर रही हैं। उनकी भूमिका भी समाज के हर उपकरणों में लगातार व्यापक होती जा रही है। लोकतंत्र के महापर्व यानी चुनाव में भी अब आधी आबादी की जिम्मेदारियों को प्रशासन में भी बढ़ाया जा रहा है। वैसे तो पहले से ही जिले में जिलाधिकारी, डीडीसी, डीईओ, डीएओ लेकर सीनियर डिप्टी कलेक्टर सरीखे अधिकांश सभी महत्वपूर्ण व प्रमुख प्रशासनिक पदों पर महिलाएं बहुमत में हैं। विभिन्न नकारात्मक वजहों से बदनाम रहे जिले में बदलाव की सुखद तस्वीर और प्रशासन में चुनाव के दौरान और आकर्षक स्वरूप में सामने आने वाली है। दरअसल इस दफे पहली बार मतदान वाले बूथों पर महिलाओं की तैनाती बढ़ाई गई है। डीएम की पहल के बाद महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और चुनाव प्रक्रिया में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस-दस पिंक मतदान केंद्र बनाये जायेंगे। इन केंद्रों की विशेषता यह होगी कि यहां की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी। पिंक मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर सभी मतदान पदाधिकारी, पुलिस बल और सहायक कर्मी तक केवल महिलाएं तैनात रहेंगी। मतदान केंद्रों की सजावट भी गुलाबी रंग की थीम पर आधारित होगी, ताकि महिलाओं को आकर्षित किया जा सके। इधर, निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस कदम से महिलाओं में मतदान को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका को और सशक्त रूप से निभा सकेंगी। इस संबंध में एसडीम सह जहानाबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि पिंक बूथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन केंद्रों पर मतदान का माहौल सुरक्षित, सहज और प्रेरणादायक रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *