औरैया में सदर कोतवाली क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला तीन मंजिला मकान से जाल के सहारे नीचे उतर रही है। महिला पुलिस विभाग में तैनात एक कर्मचारी की पत्नी बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद या आपसी कहासुनी के कारण महिला ने यह जोखिम भरा कदम उठाया होगा। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया, जांच कराई जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की सत्यता, स्थान और संबंधित लोगों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया। देखें दो तस्वीरें…

Leave a Reply