शेखपुरा में एक 25 वर्षीय महिला ने गुरुवार देर शाम स्थानीय महिला थाना में बलपूर्वक रेप किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा है। महिला का पिछले 3 साल से अपनी मौसेरी बहन के देवर छोटू कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ महीने पहले उसका पति मजदूरी करने तमिलनाडु चला गया था। इसके बाद महिला शेखपुरा शहर के गोल्डन चौक पर एक किराए के मकान में रहने लगी। बुधवार की रात आरोपी छोटू कुमार घर में घुस आया और जबरन महिला के साथ रेप किया। इसके बाद महिला ने डायल 112 पर कॉल करके घटना की सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। बता दें कि पीड़िता शेखपुरा के करंडे थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका ससुराल पटना के घोसवरी थाना क्षेत्र में है। वह तीन बच्चों की मां है। आरोपी छोटू की तीन माह पहले हो चुकी है शादी घटना के संबंध में महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि पीड़िता का संबंध पिछले तीन साल से अपनी मौसेरी बहन के देवर छोटू कुमार से था। छोटू कुमार लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र का निवासी है, जिसकी तीन माह पहले शादी हो चुकी है। मंगलवार की रात आरोपी छोटू कुमार महिला के किराए के मकान में घुस आया और उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाने का प्रयास किया। हालांकि महिला के विरोध करने और डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले युवक फरार हो गया था। वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल हालांकि, बुधवार की रात छोटू कुमार दोबारा महिला के मकान पर आया और उसके साथ मारपीट कर रेप किया। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि युवक ने महिला के कई अश्लील वीडियो भी बना लिए थे। जिसे दिखाकर वो उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी छोटू कुमार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा हैं।
https://ift.tt/C5EkoQh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply