मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता और प्रख्यात वैद्य कविराज राम लखन सिंह की 48वीं पुण्यतिथि आने वाले 29 नवंबर को कल्याणबिगहा गांव में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं अपने बड़े भाई सतीश कुमार और बेटे निशांत कुमार के साथ पहुंचकर अपने पिता को श्रद्धांजलि देंगे। पुण्यतिथि समारोह की तैयारियों को लेकर कल्याणबिगहा स्थित वाटिका परिसर में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। बराह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार उर्फ पिंटु यादव ने बताया कि कविराज राम लखन सिंह वाटिका में स्थापित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर वाटिका परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और पूरी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। एक समर्पित वैद्य और स्वतंत्रता सेनानी स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कविराज राम लखन सिंह का निधन 29 नवंबर 1978 को हुआ था। वे न केवल एक कुशल वैद्य थे, बल्कि स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन बख्तियारपुर में रहकर लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। एक डॉक्टर के रूप में उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली थी और वे अपने निस्वार्थ सेवा भाव के लिए जाने जाते थे। वाटिका में परिवार की स्मृतियां उल्लेखनीय है कि स्व. राम लखन सिंह वाटिका में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां और उनकी पत्नी की भी आदमकद प्रतिमाएं स्थापित हैं। यह वाटिका मुख्यमंत्री के परिवार के प्रति स्थानीय लोगों के सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक बन गई है। स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 29 नवंबर को यहां बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना है, जो इस महान व्यक्तित्व को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
https://ift.tt/IsMam6S
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply