DniNews.Live

28 लाख छात्रों के खाते में 3,350 करोड़ रुपए ट्रांसफर:सीएम योगी बोले छात्रवृत्ति योग्य छात्रों की मदद का एक जरिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वंचित और कमजोर वर्ग के लाखों छात्र-छात्राओं के सपनों को पंख लगाते हुए आज 3,350 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। सीएम ने साथ ही 33,334 गरीब परिवारों के आश्रित सदस्यों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 100 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी दी। 28 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को मिली राहत लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंचित एवं कमजोर वर्ग के कक्षा 9 एवं 10 के साथ-साथ दशमोत्तर स्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 3,350 करोड़ की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति राशि सीधे ट्रांसफर की। यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई है। गरीब परिवारों को भी मिला सहारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 33,334 आश्रित लाभार्थियों के खातों में 100 करोड़ रुपए की धनराशि भी ट्रांसफर की। यह राशि उन गरीब परिवारों के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु के बाद उनके आश्रित सदस्यों को आर्थिक सहारा देने के लिए दी गई। योगी सरकार का कमजोर वर्ग पर फोकस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी योग्य छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति सीधे खातों में पहुंचाने से पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों की समय पर मदद हो पा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *