नवादा|इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मार्क्स पोस्टिंग की नियुक्ति की है। समिति द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार चयनित कर्मी 27 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर अपनी सेवा देंगे। समिति की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि एमपीपी को मूल्यांकन कार्य के दौरान परीक्षकों द्वारा दिए गए अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर सटीक रूप से प्रविष्ट करना होगा। कार्य का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित अवधि में नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी। निर्देश में कहा गया है कि सभी कर्मियों को गोपनीयता बनाए रखते हुए पूरी सावधानी से अंक प्रविष्टि करनी है। किसी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों पर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य रहेगा। मूल्यांकन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षकों की भी नियुक्ति की है।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply