Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

25 हजार के इनामी के पैर में लगी गोली:कानपुर देहात में पुलिस मुठभेड़, दूसरा साथी फरार; आरोपी पर दर्ज हैं 18 मुकदमे


                 25 हजार के इनामी के पैर में लगी गोली:कानपुर देहात में पुलिस मुठभेड़, दूसरा साथी फरार; आरोपी पर दर्ज हैं 18 मुकदमे

25 हजार के इनामी के पैर में लगी गोली:कानपुर देहात में पुलिस मुठभेड़, दूसरा साथी फरार; आरोपी पर दर्ज हैं 18 मुकदमे

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में ने रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश सुल्तान आलम को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गौराडाडा तिराहे के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान हुई। मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस टीम गौराडाडा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक सफेद-काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। भागने के प्रयास में उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने के बाद खुद बचाने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे मौके से दबोच लिया गया। आरोपी पर दर्ज हैं 18 मुकदमे गिरफ्तार बदमाश की पहचान उन्नाव जिले के गंगाघाट थानाक्षेत्र का रहनेवाले सुल्तान आलम के रूप में हुई है। आरोपी सुल्तान पर कानपुर नगर, उन्नाव और कानपुर देहात के अलग-अलग थानों में लूट, चोरी और छिनैती के करीब 18 मामले दर्ज हैं। वह थाना भोगनीपुर से वांछित था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दूसरा साथी मौके से फरार मुठभेड़ के दौरान सुल्तान का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। फरार आरोपी का नाम रिजवान अत्ता उर्फ पहलवान है, जो कानपुर नगर का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मौके से तमंचा-कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा, दो कारतूस, 12,400 रुपए नकद, पीली धातु का टूटा हुआ झाला और एक टूटी हुई चेन, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। भोगनीपुर सीओ संजय कुमार वर्मा ने बताया घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सी.एच.सी. पुखरायां भेजा गया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं (BNS और आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *