25 फुट गहरे पानी में मिला हिमांशु का शव:शव की स्थिति खराब, तीन भाइयों को पहले निकाल चुकी है रेस्क्यू टीम, मोर्चरी भेजा
![]()
25 फुट गहरे पानी में मिला हिमांशु का शव:शव की स्थिति खराब, तीन भाइयों को पहले निकाल चुकी है रेस्क्यू टीम, मोर्चरी भेजा
मेरठ की मखदुमपुर गंग नहर में डूबे चौथे युवक 18 वर्षीय हिमांशु की लाश भी बरामद हो गई है। लगभग तीन किलोमीटर दूर 25 फीट गहरे पानी से लाश बरामद हुए है, जिसे निकालने के बाद मोर्चरी भिजवा दिया गया है। हिमांशु का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मचा है। रेस्क्यू की तीन तस्वीरें देखे… पहले एक नजर हादसे पर
इंचोली थाना क्षेत्र की लावड़ पुलिस चौकी अंतर्गत जलालपुर गांव है। यहां शुक्रवार को 102 वर्षीय भगवती देवी की मृत्यु के बाद परिजन उन्हें मखदुमपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंचे थे। यहां स्नान करते वक्त जलालपुर निवासी अभिषेक, दीपांशु, प्रियांशु और हिमांशु गहरे पानी में चले गए और डूब गए। NDRF-SDRF ने चलाया सर्च अभियान
चार लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में PAC का गोताखोर दल सर्च अभियान में जुट गया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। इसी शाम NDRF-SDRF को भी सर्च अभियान में शामिल कर लिया गया। 24 घंटे बाद बरामद हुए तीन शव
शुक्रवार रात 11 तक अभियान चला और फिर बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह 6 बजे से दोबारा सर्च अभियान शुरू हुआ। दोपहर में सर्च टीम ने पहले अभिषेक पुत्र कमल सिंह का (उम्र करीब 23 वर्ष), प्रियांशु पुत्र सोनू ( उम्र करीब 17 वर्ष) और फिर दीपांशु पुत्र सोनू ( उम्र करीब 21 वर्ष) के शव बरामद हो गए। रविवार को शवों का हुआ अंतिम संस्कार
तीन शव बरामद होने के बाद जलालपुर में कोहराम मच गया। पुलिस प्रशासन ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद गांव में तीनों का अंतिम संस्कार हो गया। रविवार को पूरे दिन रेस्क्यू टीम सर्च अभियान में जुटी रही लेकिन चौथा शव नहीं मिला। रात 9 बजे अभियान बंद कर दिया गया। सोमवार को हिमांशु की लाश भी बरामद
हिमांशु को डूबे 3 दिन हो चुके थे लेकिन शव नहीं मिल पा रहा था। सोमवार सुबह 7 बजे रेस्क्यू टीम ने फिर एक बार सर्च अभियान शुरू किया। लगभग दो किलोमीटर तक रेस्क्यू टीम ने मखदुमपुर गंग नहर को खंगाल दिया लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह टीम ने दायरा बढ़ा दिया और कुछ देर बाद ही लगभग 25 फीट गहरे पानी के भीतर से हिमांशु का शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया
रेस्क्यू टीम के साथ हिमांशु के परिवार के लोग भी मखदुमपुर गंग नहर पर डटे हुए थे। जैसे ही शव मिलने की उन्हें सूचना मिली, वह मौके पर पहुंच गए। हिमांशु के शव को देखकर परिवार के लोग बिलख उठे। इसके बाद वहां गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव बेहद बुरी स्थिति में था। चेहरे और शरीर के कई जगह से खाल उतरनी शुरू हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मोर्चरी भिजवा दिया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
