DniNews.Live

24 से 27 मार्च तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट:दोपहर 2 बजे से लागू होगा, अंबेडकरनगर में रामनवमी मेला की तैयारी

अंबेडकरनगर में चैत्र रामनवमी मेले के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 19 मार्च 2026 से 27 मार्च तक प्रांतीयकृत चैत्र रामनवमी मेला आयोजित होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन की संभावना है। मेले को सुचारु रूप से संपन्न कराने और यातायात को नियंत्रित करने के लिए 24 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से 27 मार्च 2026 की रात 12 बजे तक भारी वाहनों के लिए मार्ग डायवर्जन लागू रहेगा। यह डायवर्जन विशेष रूप से उन भारी वाहनों के लिए है जो अयोध्या होकर गुजरते हैं। इस अवधि में मालवाहक वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर और डीसीएम जैसे भारी वाहनों को अयोध्या की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। संतकबीरनगर-बस्ती से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को घनघटा, बिड़हल घाट, रामनगर से डायवर्ट कर न्यौरी जलालपुर होते हुए मालीपुर सुरहुरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। गोरखपुर से अयोध्या जाने वाले वाहनों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा। आजमगढ़ और बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा अकबरपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मोड़ा जाएगा। थाना अलीगंज क्षेत्र में स्थित सम्हरिया चौराहा से सेवा गंज बैरियर होकर अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। थाना अहिरौली क्षेत्र में स्थित यादव नगर तिराहा से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन यादव नगर से डायवर्ट होकर महरुआ होते हुए टाण्डा रायबरेली मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे। थाना भीटी क्षेत्र में स्थित चनहा चौराहा से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को भीटी बाजार होकर सुल्तानपुर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। अकबरपुर शहर के भारी वाहन तहसील तिराहा से डायवर्ट होकर शहजादपुर, गोहन्ना बाईपास से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे। अकबरपुर शहर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड न्यौतरिया बाईपास, टाण्डा रोड कटरिया याकूबपुर बाईपास, पहतीपुर श्रवण क्षेत्र मोड़, दोस्तपुर रोड गोहन्ना चौराहा बाईपास और अन्नावा तिराहा से भी डायवर्जन लागू रहेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *