DniNews.Live

24 मार्च को 3 घंटे के लिए बिजली नहीं रहेगी:बुलंदशहर में पांच हजार घर प्रभावित होंगे, बलिपुरा उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर टेस्टिंग होगी

24 मार्च (मंगलवार) को बुलंदशहर में पांच हजार घरों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलिपुरा पर स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मरों की टेस्टिंग के कारण की जाएगी। विद्युत विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े अंबा कॉलोनी, वलीपुरा, बहलीमपुरा, नेथला, सुनहरा, ज्वारखेड़ा, खुर्जा रोड, और हरतोली जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले पेयजल और अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति को सुचारू और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *