प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आलू के भंडारण, बाजार मूल्य और विपणन को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने शीतगृह संचालकों और आलू उत्पादक किसानों का स्वागत करते हुए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। किसानों के हित में लिए गए फैसलों का जिक्र मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आलू के बेहतर भंडारण और विपणन के लिए प्रदेश सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसी क्रम में ओडिशा सरकार के साथ 15 लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने का समझौता भी किया गया था। अमोनिया गैस संकट से बढ़ी चिंता उन्होंने बताया कि अचानक शीतगृहों में भंडारित आलू पर संकट तब खड़ा हो गया, जब अमोनिया गैस की कमी सामने आई। इससे आलू खराब होने का खतरा पैदा हो गया था, जिससे किसान और संचालक दोनों चिंतित थे। 24 घंटे में हुआ समाधान मंत्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राज्य स्तर पर तुरंत प्रयास शुरू किए गए। साथ ही केंद्र सरकार से भी संपर्क किया गया। उर्वरक एवं रसायन मंत्री जे.पी. नड्डा और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बातचीत के बाद 24 घंटे के भीतर अमोनिया गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए। राहत से खुश हुए किसान और संचालक इस त्वरित कार्रवाई के बाद प्रदेश के किसानों और शीतगृह संचालकों ने राहत की सांस ली। मंत्री ने केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रियों का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

Leave a Reply